{"_id":"673dddf6d8b09b7ee2000d2e","slug":"along-with-studies-girls-will-also-become-proficient-in-sports-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-134267-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पढ़ाई के साथ खेलों में भी पारंगत होंगीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पढ़ाई के साथ खेलों में भी पारंगत होंगीं छात्राएं
Thu, 21 Nov 2024 12:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ खेलों में भी निपुण बनाया जा रहा है। इसके लिए एक केजीबीवी एक खेल योजना के तहत खतौली और बुढ़ाना ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में छात्राओं की रुचि के अनुसार खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद छात्राओं को जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाएगा।
छात्राओं के लिए आवासीय शिक्षा व्यवस्था के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की शुरुआत की गई थी। जनपद में ऐसे आठ विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें लगभग 600 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं। योजना के संचालन के लिए स्कूल में एक खेल समिति का गठन किया गया है। वार्डन की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षिका के साथ खेलों में रुचि रखने वाली दो अन्य शिक्षिका और दो खिलाड़ी छात्राओं को समिति में शामिल किया गया है। इसके लिए अभी बुढ़ाना और खतौली ब्लाॅक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का चयन किया गया है। खतौली में लांग जंप और बुढ़ाना में खो-खो खेल के नियम और तरीके बताकर अभ्यास कराया जा रहा है।
- नियमित अभ्यास से निपुण हो रही छात्राएं
खतौली ब्लॉक के तिगाई केजीबीवी की खेल प्रशिक्षिका अमरीन जिलानी का कहना है कि नियमित रूप से बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राएं भी खेलों में पारंगत होकर अपनी पहचान बना सकेंगी। लांग जंप का बालिकाओं को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। बालिकाएं भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरी मेहनत से जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
- पोषण और स्वास्थ्य का भी रखा जाएगा ध्यान
केजीबीवी बुढ़ाना ब्लॉक की मोनिका का कहना है कि चयनित छात्राओं को विशेष खेल प्रशिक्षण देने के लिए तीन माह का समय है। इस दौरान छात्राओं को अभ्यास के जरिए खेलों में निपुण करना लक्ष्य है। इसके साथ ही छात्राओं को पोषण और स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक किया जाएगा। डाइट प्लान तैयार कर छात्राओं को उसके अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराना और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।