फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegations of rigging in allotment of Kanshiram house

Muzaffarnagar News: कांशीराम आवासों के आवंटन में धांधली का आरोप

Fri, 26 May 2023 04:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in allotment of Kanshiram house
क्रांति सेना के महिला मोर्चा ने जारी किए गए आवंटन पत्रों की जांच कराने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के महिला मोर्चा ने सरकुलर रोड और खांजापुर स्थित कांशीराम आवासों के आवंटनों में धांधली का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और आवंटन पत्रों की जांच की मांग की।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने आरोप लगाया कि शहरी आवास विकास योजना के तहत सरकुलर रोड और गांव खांजापुर में बने आवासों के आवंटन के मामले में गोलमाल हो रहा है। दो साल पहले जिले में तैनात रहे अधिकारी के हस्ताक्षर किए आवंटन पत्रों के जरिए गरीब लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पात्र लोगों को मकान दिलाने के नाम पर एक संगठन का अध्यक्ष लाखों रुपये ऐंठकर उन्हें आवंटन पत्र थमा देता है। जब व्यक्ति अपने आवास पर पहुंचता है तो वहां पहले से मौजूद पहला आवंटी मिलता है। ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा होता है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि जारी किए गए सभी आवंटन पत्रों की जांच की जाएं। अवैध रूप से रह रहे लोगों को पर कार्रवाई की जाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री अंजू त्यागी, नगर अध्यक्ष नेहा गोयल, प्रेमलता, अनीता ठाकुर, कमलेश, उर्मिला देवी और राखी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed