{"_id":"622e34765b04871fc335003e","slug":"allegation-husband-took-hostage-relatives-gang-raped-the-woman-muzaffarnagar-news-mrt580377548","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा चुनाव लड़ी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति पर मारपीट और 10 लाख रुपये छीनने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा चुनाव लड़ी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति पर मारपीट और 10 लाख रुपये छीनने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला
Mon, 14 Mar 2022 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 06:11 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव लड़ी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया, जहां उसके साथ पति के दो रिश्तेदारों ने दुष्कर्म किया। जानकारी देने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और 10 लाख रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ी महिला ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे मेरठ रोड पर एक बैंक्वेट हाल के सामने स्थित मकान के अंदर बंधक बनाकर रखा और वहां पति के दो रिश्तेदारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं मामले की जानकारी देने पर पति ने पीटा और उससे दस लाख रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
महिला आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं, उनका कहना है कि दस लाख रुपये उन्होंने अपने निर्माणाधीन हॉस्पिटल के लिए रखे हुए थे। यह भी आरोप लगाया कि उसे मतगणना में भी नहीं जाने दिया। उसका पति पहले से शादी शुदा है और यह बात छिपाकर उससे शादी की थी। रविवार को किसी तरह से वह उनसे छुटकर थाने पहुंची है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला: रालोद के सभी क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से किए भंग
विज्ञापन
उधर, महिला के पति ने सभी आरोपों को गलत बताया और कहा है कि यह हमारा पारिवारिक मामला है, सुलझा लेंगे। महिला के पति को भी एक पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया था, बाद में उनका टिकट काट दिया था। उनका थाने पर रोते हुए एक नेता पर 67 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस: तीन दिन से हवा में तीर चला रही पुलिस, नहीं लगा सकी कोई सुराग, बदमाशों ने प्रोफेसर पर बरसाईं थी दनादन गोलियां, तस्वीरें