{"_id":"6419b5d7bd92a5fe0801dd57","slug":"all-wishes-are-fulfilled-in-shri-siddpeeth-durga-temple-muzaffarnagar-news-c-14-1-162751-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्री सिद्वपीठ दुर्गा मंदिर में पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्री सिद्वपीठ दुर्गा मंदिर में पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला दुर्गापुरी स्थित श्री सिद्वपीठ दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रों के दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। प्रतिदिन महिलाएं माता का गुणगान करती हैं।
पुजारी पंडित सूर्यप्रकाश शास्त्री ने बताया कि मंदिर के भव्य भवन की स्थापना 1957 में की गई थी। मंदिर संस्थापकों ने माता की चौकी और जागरण से प्राप्त धन का प्रयोग किया था। मंदिर मंडली की ओर से निशुल्क माता की चौकी और जागरण भी भक्तों के आग्रह पर उनके यहां किया जाता है। इससे प्राप्त धन को मंदिर के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। दुर्गा मंदिर में सांई बाबा, शनिदेव महाराज की मूर्तियों की स्थापना बाद में कराई गई। नवरात्र को लेकर मंदिर को सजाया गया है।
28 मार्च का कराया जाएगा जागरण
नवरात्रों की प्रत्येक सप्तमी को मंदिर में मां भगवती को विशाल जागरण आयोजित होता है। इस बार प्रबंध समिति की ओर से 28 मार्च को जागरण किया जाएगा।