फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh-Jayant's meeting increased the heartbeat of the contenders

अखिलेश-जयंत की मुलाकात ने टिकटार्थियों की बढ़ाई बेचैनी

Wed, 24 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh-Jayant's meeting increased the heartbeat of the contenders
मुजफ्फरनगर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की मुलाकात ने दोनों दलों के टिकटार्थियों की बेचैनी बढ़ा दी है। दोनों की ओर से किए गए ट्वीट के बाद टिकट के दावेदारों की नजर मुलाकात के नतीजों पर टिक गई। हालांकि गठबंधन का एलान और सीटों के आवंटन की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकन सोशल मीडिया पर चल रही खबरें वायरल होने के साथ दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद के बीच गठबंधन होना तय है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई । मंगलवार को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर फोटो ट्वीट करते हुए ‘बढ़ते कदम’ लिखा। उधर, अखिलेश यादव ने भी ‘ जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर’ लिखकर फोटो ट्वीट किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी जैसे ही रालोद-सपा नेताओं को मिली तो बेचैनी बढ़ गई। दोनाें दलों के बीच गठबंधन से चुनाव लड़ने को लेकर यह मुलाकात हुई है, यह दोनों नेताओं के ट्वीट से लगभग साफ हो गया है। लेकिन अभी किसी ने भी इसकी अपनी तरफ से घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रालोद के खाते में 40 सीट
गठबंधन के साथ ही सीटों के बंटवारे की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद को 40 सीटें दी हैं, लेकिन इनमें भी चार सीटों पर प्रत्याशी जहां रालोद का होगा, तो सिंबल सपा का रहेगा। लेकिन इन खबरों में कौन सी विधानसभा रालोद के खाते में होगी, यह स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सीटों में बंटवारे पर टिकी नजर
जिले की मुजफ्फरनगर सदर, खतौली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित और मीरापुर सीट को लेकर भी फैसला होना है। दोनों दलों में टिकटार्थियों की लंबी लाइन लगी हुई है। इनमें चरथावल सीट पर सबसे ज्यादा दिलचस्प होड़ मची हुई है। टिकट के दावेदारों की नजर भी दोनों दलों के नेताओं की मुलाकात पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed