फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh blames RLD for breaking of alliance

UP: आखिर क्यों टूटा SP-RLD का गठबंधन? वजह बता गए अखिलेश, बोले- जब रालोद जीरो पर थी, उस वक्त हमने मिलाया था हाथ

Fri, 23 Feb 2024 11:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:21 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने का ठीकरा रालोद पर फोड़ा है। जानिए आखिर अखिलेश ने गठबंधन टूटने की क्या बड़ी वजह बताई है।

विज्ञापन
Akhilesh blames RLD for breaking of alliance
अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने का ठीकरा रालोद पर फोड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से लगाव की बात कही। पिछले छह साल में बदले राजनीतिक हालात का जिक्र किया। यह कहने से भी नहीं चूके कि रालोद ने जीरो से शुरू किया था और अब सपा के सहयोग से विधायक बने हैं। सीटों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि सारे आरोप गलत हैं। हमारे मोबाइल में सबूत हैं।

विज्ञापन


साल 2018 में कैराना लोकसभा के उप चुनाव में सपा और रालोद साथ आए थे। रालोद के सिंबल पर तबस्सुम हसन जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। छह साल बाद रालोद के एनडीए के साथ चले जाने की संभावनाओं के बीच गठबंधन टूट गया।

विज्ञापन

वहीं, बदले राजनीतिक परिदृश्य में मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गठबंधन के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने रालोद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 2018 में इनका खाता खाली था। जब तबस्सुम जीतीं, तब हमने कहा था कि चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे लेकर आ रहे हैं। 2022 में सपा के सहयोग से इनके विधायक बने।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने सात सीटें दी थीं और भाजपा ने दो। इन्हें दो ज्यादा लगी होंगी। लेकिन सपा पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत है। बोले कि राजनीति में सपा को लंबा सफर तय करना है। मोबाइल में सूची है, नाम किसने दिए। पहले नाम मांगे गए, फिर नाम दिए गए। कोई आरोप नहीं लगा सकता।

विज्ञापन

सपा पर प्रत्याशी थोपने का आरोप गलत
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी पर प्रत्याशी थोपने का आरोप लगाना गलत है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक उनकी पार्टी से बात कर रहे थे। फिर हम भी बात करते। अगर जयंत सिंह के परिवार का सदस्य चुनाव लड़ता तो हरेंद्र मलिक चुनाव नहीं लड़ते। प्रत्याशी मांगे गए थे।

किसानों को मिलना चाहिए एमएसपी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार चौधरी चरण सिंह और स्वामी नाथन को भारत रत्न दे रही है और दूसरी तरफ किसानों का उत्पीड़न कर रही है। वर्तमान में किसान दुखी हैं। सब कुछ बांधकर दिल्ली जा रहे हैं। किसान को भाव और नौजवानों को रोजगार चाहिए। किसान के ऊपर संकट है। मल्टीनेशनल कंपनियां दबाव बना रही हैं। कंपनियां बाजार पर कब्जा कर रही है। गन्ना किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। किसानों एमएसपी मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: BKU: सिसौली के प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में मुहर, 26 को हरिद्वार से दिल्ली तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे किसान

हमारे पास 63 सीट, जो आएगा उसका स्वागत
सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस से सीट बंटवारे के बाद कहा कि हमारे पास अभी भी 63 सीटें है। जो भी गठबंधन में आएगा, स्वागत है। आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर के सवाल पर कहा कि पार्टी में राय लेंगे। कांग्रेस की सीटें बढ़ाने के सवाल पर रालोद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो सीट छोड़ देंगे तो किसी को तो देनी है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को मंत्री बनाने का सपना दिखा रही है। किसी को दो मंत्री तो किसी को राज्यसभा की बात है। लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed