BKU: सिसौली के प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में मुहर, 26 को हरिद्वार से दिल्ली तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे किसान
Kisan Andolan : भाकियू की पंचायत से भेजे गए प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में संयुक्त किसा मोर्चा ने मुहर लगा दी है। अब किसान 26 फरवरी को हरिद्वार से दिल्ली तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली में भाकियू की पंचायत से भेजे गए प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में संयुक्त किसा मोर्चा ने मुहर लगा दी है। 26 फरवरी को हरिद्वार से दिल्ली तक किसान अपने-अपने क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताएंगे। सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा। तय किया गया कि 14 मार्च को बिना ट्रैक्टर ही किसान दिल्ली में पंचायत करेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों की चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत इस बैठक में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पर एसकेएम ने सहमति दे दी है। 26 फरवरी के लिए किसान अपनी तैयारी करें। अपने क्षेत्र के हाईवे पर अपने गांव के आसपास ही दिल्ली की तरफ मुंह कर ट्रैक्टर खड़े कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का पुतला भी जलाया जाएगा। किसान कहीं हाईवे जाम नहीं करेंगे। एक तरफ वाहन चलते रहेंगे। देश के लोगों को यह संदेश देने की कोशिश है कि किस तरह सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है। लोगों को भी वास्तविकता की जानकारी मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव बोले- अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते, बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात
मोर्चे को एक करने के लिए कमेटी गठित
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने पंजाब में किसान संगठनों में तोड़फोड़ की है। तीन किसान मोर्चे बना दिए गए। एसकेएम की बैठक में छह सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सभी संगठनों के बीच समन्वय करने का कार्य करेगी। किसानों की समस्याएं एक है और पूरे देश का किसान भी एक है।
यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें