{"_id":"6918eb8d45aa65e84a0a55ac","slug":"air-pollution-persists-making-people-sick-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-158729-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वायु प्रदूषण बरकरार, लोगों को कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वायु प्रदूषण बरकरार, लोगों को कर रहा बीमार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ठंड का मौसम शुरू होने के बाद से वायु प्रदूषण बरकरार है। कई बार एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। शनिवार को वायु प्रदूषण सूचकांक 277 दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले एक्यूआई का ग्राफ नीचे जाने के बावजूद सांस और अस्थमा रोगियों के लिए चुनौती बरकरार रही। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 356 पर पहुंच गया था। जिसे मौजूदा सीजन में यह सर्वाधिक माना जा रहा है।
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं। सड़कों पर उड़ती धूल एवं उद्योग और कोल्हुओं से निकलता धुआं फेफड़ों में घुटन पैदा कर रहा है, जिसका परिणाम बीमारियों के रूप में सामने आ रहा है। आम आदमी वायु प्रदूषण से परेशान है, जबकि सांस और अस्थमा रोगियों के लिए भी बड़ी दिक्कत पैदा हो गई है। हालांकि शनिवार को वायु प्रदूषण में कमी आई बावजूद इसका स्तर खतरनाक ही बना रहा।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.गीतेश चंद्रा ने बताया कि वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए निर्माणाधीन साइट्स पर जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। बिल्डिंग मैटिरियल बिक्री करने वालों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह में वायु प्रदूषण की स्थिति
तारीख एक्यूआई
नौ नवंबर 305
10 नवंबर 270
11 नवंबर 240
12 नवंबर 205
13 नवंबर 301
14 नवंबर 356
15 नवंबर 277