फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ahilyabai Holkar memorial will be constructed with 1.25 crore

Muzaffarnagar News: सवा करोड़ से बनेगा अहिल्याबाई होल्कर स्मारक

Mon, 25 Aug 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar memorial will be constructed with 1.25 crore
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका देवी अहिल्याबाई होल्कर का भव्य स्मारक बनाने जा रहा है। इसके लिए रविवार को समारोह का आयोजन कर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की ओर से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब सवा करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य से न केवल चौराहे का सुंदरीकरण होगा, बल्कि शहर को होल्कर स्मारक के रूप में एक सांस्कृतिक धरोहर भी मिलेगी।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने भूमि पूजन को एक ऐतिहासिक पल बताते हुए जानकारी दी कि स्मारक स्थल पर अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं चौराहे का सुंदरीकरण, पार्क और साइड पटरी का निर्माण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के अध्यक्ष राजवीर पाल ने चेयरपर्सन और राज्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूति के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम बनेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, जगदीश पांचाल, डॉ. देशबंधु तोमर, सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, रविकांत शर्मा, योगेश मित्तल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed