फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agra won the tournament trophy

आगरा ने जीती टूर्नामेंट की ट्रॉफी

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agra won the tournament trophy
आगरा ने जीती टूर्नामेंट की ट्रॉफी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित विभोर संगल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। आगरा की पैंथर्स एकेडमी को ट्रॉफी दी गई। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली की खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ऊषा संगल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य आजादवीर ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में आगरा के हर्ष गुप्ता ने प्रथम, अभय सरोज ने द्वितीय सार्थक किंद्रा व साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की शगुन प्रथम, सिमरन द्वितीय और महिमा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में सहारनपुर की प्रिया नौटियाल प्रथम, राशि द्वितीय और सहारनपुर की महिमा गौर व हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में आगरा के हर्ष गुप्ता ने प्रथम, उमर खान ने द्वितीय और अथर्व शर्मा व देवांश सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा के उमर खान ने प्रथम, कृष्णा दीक्षित ने द्वितीय और रूद्र गौतम व आदित्य त्यागी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की राशि प्रथम, श्वेता सिंह ने द्वितीय और इशिका राठी व अपूर्वा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि सिद्धार्थ पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर ऊषा संगल, संस्था अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद गर्ग, मैनेजर विनोद संगल, ज्वाइंटर मैनेजर डॉ. अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, डायरेक्टर डॉ. मनोज गुप्ता, आशीष कुमार त्यागी, ममता चौहान, जिला टीटी एसोसिएशन के सचिव मानक चंद गुप्ता, शीलू कुमार, नैना कुच्छल, मनीष कुमार मौजूद रहे।

मेजबान स्कूल रहा प्रथम
प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल ग्रेन चैंबर प्रथम, आगरा की पैंथर्स एकेडमी द्वितीय और हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान स्कूल ने चल वैजयंती ट्राफी खुद लेने के बजाए दूसरे स्थान पर रही आगरा की टीम को प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed