फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agniveer Recruitment: General knowledge was simple, complex questions were asked in Mathematics

अग्निवीर भर्ती : सामान्य ज्ञान रहा सरल, गणित में पूछे जटिल प्रश्न

Wed, 02 Jul 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: General knowledge was simple, complex questions were asked in Mathematics
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के टीसीएस सेंटर को अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार से परीक्षाएं शुरू हुई जो 10 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा के दूसरे दिन हापुड़, मेरठ, बागपत, सहारनपुर के छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान की अपेक्षा गणित के प्रश्न ज्यादा कठिन पूछे गए। कडी निगरानी में चार पालियों में परीक्षा हुई। कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) के माध्यम से हुई परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय दिया गया। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और कलर एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा देेने मेरठ से आए अभ्यर्थी सचिन धीमान ने बताया कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न उतने कठिन नहीं है जितने कि गणित और तर्क क्षमता से दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित और तार्किक तर्क के प्रश्न आए। सहारनपुर से परीक्षा देने आए छात्र सोमेश आर्य ने बताया कि उन्होंने जनरल डयूटी के लिए परीक्षा दी है। तार्किक तर्क के पांच प्रश्न पूछे गए। गणित में सबसे ज्यादा कठिन प्रश्न पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed