{"_id":"613661d28ebc3ec5ed0ac18a","slug":"after-the-mahapanchayat-the-loss-of-lakhs-to-the-gic-ground-muzaffarnagar-news-mrt555082522","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के बाद जीआईसी मैदान को पहुंचा लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के बाद जीआईसी मैदान को पहुंचा लाखों का नुकसान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में महापंचायत के दौरान जीआईसी मैदान की दीवार तोडकर बनाया गया रास्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जीआईसी मैदान को पहुंचा लाखों का नुकसान
मुजफ्फरनगर। जीआईसी के मैदान में हुई महापंचायत के दौरान सरकार को लाखों का नुकसान हुआ है। एमडीए द्वारा बनाया गया पथ-वे कई जगह से टूट गया है और वाहनों को रोकने के लिए बनाए गए अवरोधक तोड़ दिए गए हैं। मैदान की दीवार दो स्थानों से तोड़कर गेट बनाए गए हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के दौरान जीआईसी के मैदान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस मैदान को प्रशासन ने आम जनता की सैर के लिए तैयार किया था। मैदान को चारों तरफ से घेरने के साथ ही अंदर पथ-वे बनाया गया था। महापंचायत के दौरान दो अतिरिक्त गेट बनाए गए थे, जिससे भीड़ को निकलने में परेशानी न हो। इसके लिए सरकुलर रोड और जानसठ पुल के नीचे दीवारों को तोड़ा गया। अब दीवारों के टूटने से मैदान असुरक्षित हो गया है। दूसरे पथ-वे के वाहनों को रोकने के लिए बनाए गए अवरोधक तोड़ दिए गए हैं। कई स्थानों पर पथ-वे भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद का कहना है कि पथ-वे और अवरोधक एमडीए ने बनवाए थे। कितना नुकसान हुआ है इसका सर्वे विभाग के इंजीनियरों से कराया जा रहा है।