{"_id":"6287dd7e04a5f67e062a41ec","slug":"after-the-demonstration-of-rld-leaders-the-police-left-the-plaintiff-of-the-case-muzaffarnagar-news-mrt589455839","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छोडा मुकदमे का वादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छोडा मुकदमे का वादी
विज्ञापन
शाहपुर थाने पर धरना प्रदर्शन करते सांझक के ग्रामीण । पुलिस से वार्ता करते पूर्व मंत्री ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव सांझक में एक मुकदमे के वादी को हिरासत में ले लिया। इसका विरोध जताते हुए रालोद नेेताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आदेश पर हिरासत में लिए व्यक्ति को छोड दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव सांझक में 2013 में हुए एक मामले में गांव का ही अय्यूब उर्फ जरनैल वादी है । आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग मुकदमे में लाभ लेने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे । जब उसने दबाव नही माना तो दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने पर उसके व दो अन्य परिचितों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने की तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की । इसके बाद पुलिस बृहस्पतिवार की देर शाम गांव में अय्यूब के घर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थानेेे ले गई । इसकी सूचना रालोद नेता व पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह को दी गई । वह जिला पंचायत सदस्य इरशाद चौधरी , मौ सलीम आदि ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए अय्यूब को छोड़ने की मांग की। पुलिस ने अय्यूब को नहीं छोड़ा तो रालोद नेताओं व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
देर रात पूर्व मंत्री ने अधिकारियों से वार्ता कर पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर अय्यूब को पुलिस द्वारा छोड़ने पर धरना प्रदर्शन खत्म किया गया ।