फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the auspicious time, the seal was opened on the assurance of passing the map

शुभ मुहुर्त के बाद नक्शा पास कराने के आश्वासन पर खोली गई सील

Fri, 04 Nov 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
After the auspicious time, the seal was opened on the assurance of passing the map
एमडीए ने बुधवार को वृंदावन बैंक्वेट हॉल को कर दिया था सील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड के वृंदावन बैंक्वेट हॉल की सील खोलने मामला दूसरे दिन भी चर्चा में रहा। संचालक पंकज जैन ने लिखित में दिया कि वह शादी के सीजन के बाद या तो नक्शा पास करा लेगा नहीं तो बैंक्वेट हॉल बंद कर देगा। इसके बाद देर शाम सील खोली गई।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी 90 बैंक्वेट हॉल को नोटिस जारी किया हुआ है। इसी कड़ी में नक्शा पास नहीं कराने पर भोपा रोड के वृंदावन बैंक्वेट हॉल को बुधवार को सील कर दिया गया। सील के बाद संचालक पंकज जैन ने भाजपाइयों और व्यापारियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति का घेराव तक किया गया। बैंक्वेट हॉल में चार नवंबर की शादी है। बृहस्पतिवार को दिन भर बैंक्वेट हॉल की सील खुलवाने को प्रयास होते रहे।
विज्ञापन

आखिरकार पंकज जैन को लिखकर देना पड़ा कि शादी के सीजन के बाद वह या तो नक्शा पास कराएगा नहीं तो बैंक्वेट हॉल बंद कर देगा। इसके बाद एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने बैंक्वेट हॉल की सील खोलने के आदेश जारी किए। ऐसे में जिन परिवार की शादी है, उन्हें राहत मिल गई। पंकज जैन ने बताया कि बैंक्वेट हॉल में शादी है। प्रशासन की शर्त मान ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की एक नहीं चली
नियमों के आगे भाजपा नेता भी पस्त हो गए। प्रशासन ने बैंक्वेट हाल सील किया तो सिफारिशों का दौर चला। व्यापारी धरने पर भी बैठ गए। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक फोन किए गए। दरअसल, पंकज जैन और राकेश कंसल के नेतृत्व में बैंक्वेट हॉल संचालक प्रशासन की कार्रवाई का लंबे समय से विरोध कर रहे थे। राकेश कंसल भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल के भाई है। प्रकरण केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तक भी पहुंचा। मगर, प्रशासन के नियमों के सामने भाजपा नेताओं की एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed