फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After investigation the team returned with records in their possession

Muzaffarnagar News: जांच के बाद रिकाॅर्ड कब्जे में लेकर लौटी टीम

Sat, 09 Mar 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
After investigation the team returned with records in their possession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस दिल्ली की टीम ने टिहरी आयरन एंड स्टील की फैक्टरी, घर और कार्यालय से रिकाॅर्ड कब्जे में लेकर लौट गई है। जीएसटी चोरी सामने आई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।

डीजीजीआई दिल्ली की टीम ने जीएसटी चोरी के सबूत मिलने और वित्त मंत्रालय की अनुमति के बाद टिहरी आयरन एंड स्टील पर बृहस्पतिवार को रेड डाली थी। लंबी जांच और रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लेकर 40 अधिकारियों की टीम दिल्ली लौट गई है। सूत्रों के अनुसार जीएसटी चोरी 50 करोड़ तक जा सकती है। टीम ने 24 घंटे से अधिक समय तक टिहरी आयरन एंड स्टील्स के सतीश गोयल के मेरठ रोड स्थित आवास, फैक्टरी और कार्यालय पर जांच की और समस्त रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लिया है। 15 दिन पहले सेंट्रल जीएसटी की टीम ने पूर्व सभासद विकल्प जैन के यहां छापा मारकर रिकाॅर्ड पकड़ा था, जिसमें टिहरी स्टील के कर चोरी के सबूत विभाग को मिले थे। उसी के आधार पर दिल्ली की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed