फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After 47 years, the way for government market in Budhana is cleared

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में 47 साल बाद सरकारी मंडी का रास्ता साफ

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
After 47 years, the way for government market in Budhana is cleared
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में 47 साल बाद सरकारी मंडी स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है। मंडी स्थापना के लिए 1977 में शासन ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। बावजूद बुढ़ाना के स्थानीय व्यापारी मंडी का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में जनहित याचिका स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। कस्बावासियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर हाईकोर्ट का आदेश और गजट नोटिफिकेशन की प्रतियां जमा कराई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समाजसेवी काजी एहतेशाम सिद्दीकी के नेतृत्व में कसबे के व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। पांच दशक पूर्व बुढ़ाना और शाहपुर में कृषि उत्पादन मंडी की स्थापना की मांग की गई थी। 1977 में शासन की ओर से दोनों कस्बों में मंडी स्थापना का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। शाहपुर में किसानों की जमीन क्रय कर मंडी की स्थापना कर दी गई थी। लेकिन बुढ़ाना में व्यापारी मंडी स्थापना का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जनहित याचिका हाईकोर्ट इलाहाबाद में लगाई गई थी, जिस पर सुनवाई कर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के सख्त रुख से मंडी स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश की प्रति सहित 1977 में जारी गजट नोटिफिकेशन की प्रति डीएम कार्यालय में जमा कराई। उन्होंने बताया कि 47 वर्षो से बुढ़ाना क्षेत्र के लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही थी। शादाब कुरैशी, अब्दुल्ला, सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed