फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate's agreement with Tehsildar

जानसठ में तहसीलदार से अधिवक्ताओं का समझौता

Sat, 30 Nov 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Advocate's agreement with Tehsildar
तहसीलदार से अधिवक्ताओं का समझौता
विज्ञापन

जानसठ। तहसीलदार द्वारा अधिवक्ताओं के बीच चले आ रहे मामले का एक माह बाद पटाक्षेप हो गया। शुक्रवार को दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता हो गया। बार संघ अधिवक्ताओं के साथ तहसीलदार द्वारा किए गए अभद्रता व कार्यालय से दाखिल खारिज की फाइलें गायब होने को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार पिछले एक माह से कर रखा था। उच्च अधिकारियों द्वारा भी कई बार दोनों पक्षों में वार्ता कराने के बाद कोई समझौता नहीं हो सका था।

शुक्रवार को बार संघ कार्यालय में तहसीलदार अमित कुमार व बार संघ के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग व सचिव ज्ञानचंद सैनी व अन्य अधिवक्ताओं के साथ वार्ता हुई। दोनों पक्षों में घंटों चली वार्ता के बाद तहसीलदार द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई टिप्पणी पर खेद जताया गया। बार संघ के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि तहसीलदार व अधिवक्ताओं में चला आ रहा पिछले एक माह से विवाद समझौते के बाद समाप्त हो गया है। अब तहसीलदार व अधिवक्ताओं में कोई विवाद नहीं रहा है। शनिवार से तहसीलदार न्यायालय का कार्य किया जाएगा। वहीं, तहसीलदार ने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ चल रहा मनमुटाव आपसी समझौते के बाद समाप्त हो गया है। बैठक में अजय पंत, अरुण गर्ग, यशवंत कांबोज, रोशन लाल, हसीन हैदर जैदी, सुरेंद्र गुर्जर, अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed