फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate in Poxo Act lawsuits: DM

पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में प्रभावी पैरवी करे: डीएम

Sat, 30 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocate in Poxo Act lawsuits: DM
कलेक्ट्रेट में शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक लेती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में प्रभावी पैरवी करें: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का उद्देश्य अपराधियों को लंबी अवधि के लिए सलाखों के पीछे भेजवाने का होना चाहिए। पुराने वादों को वरीयता के आधार पर निपटारा कराएं। सभी प्रकार के वादों में प्रभावी पैरवी करें सभी बदमाश व आपराधिक प्रवृति के गुंडा तत्व जेल में होने चाहिए।

कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन प्रक्रिया की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि अपराधियों की किसी भी स्तर पर जमानत न होने दी जाए, प्रभावी पैरवी करें। सभी प्रकार के वादों में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को कठोर सजा दिलवाएं। मुकदमे में सरकारी गवाह की गवाही प्रत्येक दशा में कराई जाए। कोर्ट में जाने से पहले अधिवक्ता केस डायरी का भलीभांति अध्ययन कर लें, इससे केस की पैरवी में आसानी होगी। अभियोजन प्रक्रिया को और अधिक चुस्त दुरुस्त व व्यावहारिक बनाएं, ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कठोर सजा दिलाई जा सके। बैठक में एसपी सिटी सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक क्राइम, एडीएम प्रशासन, संयुक्त निदेशक अभियोजन, एसपीओ, एपीओ, डीजीसी, एडीजीसी सहित शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed