{"_id":"6681ca50ea76e877ff082af4","slug":"advocate-for-strict-punishment-for-criminals-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-125162-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पैरवी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पैरवी करें
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करने के निर्देश गए। इसके साथ ही एक जुलाई से लागू होने वाले नए तीन कानूनों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
रविवार को बैठक में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी ने कहा कि शांति समिति की बैठक कर ली जाए। सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लें। यदि दुर्घटना होती है पुलिस कम से कम समय में मौके पर पहुंचे। डीजे संचालकों से मीटिंग करने को कहा गया। कांवड़ मार्ग पर जलभराव की स्थिति न हो। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ मार्ग की निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष अभियान चलाकर नई उम्र के संदिग्ध युवकों व दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी और तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वाले युवकों पर विशेष नजर रखी जाए। लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट की लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। बैठक में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी यातायात कुलदीप सिंह सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।