फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate for abolition of minority status of Muslims

मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की मांग

Mon, 02 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Advocate for abolition of minority status of Muslims
मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की वकालत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में मुस्लिम आबादी 30 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है। इसलिए उनका अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त किया जाए।

रविवार को नगर में स्थित प्रदेश उप मुख्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि देश में हिंदू महासभा को मजबूत करने में हर कार्यकर्ता का सहयोग होना अनिवार्य है। उन्होंने मुुस्लिम समाज का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त करने की मांग की। इसके बाद महामंत्री गीतांजलि सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राणा, प्रदेश अध्यक्ष सुमन कौशिक ने कहा कि देश को आज गोडसे के विचारों की आवश्यकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर लाला सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष श्रेया सिंह ने कहा कि हिंदू महासभा राम जन्मभूमि की मुख्य पैरोकार रही है। आज देश में हिंदू महासभा के कारण भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। बैठक में आसपास के जनपदों के कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें भीष्म पुंडीर, ठाकुर हरेंद्र सिंह, श्रेया सिंह, जनार्दन दूबे, अजय शर्मा, दीपक रुहेला, प्रदीप रुहेला, हरीश पुंडीर, सचिन, सविता देवी, संगीता ठाकुर, नीलम देवी, विनोद शर्मा, एकता सिंह, साक्षी वर्मा, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed