फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate effectively in court to punish criminals: ADG

अपराधियों को सजा दिलाने को कोर्ट में प्रभावी पैरवी करें : एडीजी

Sun, 01 Oct 2023 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Advocate effectively in court to punish criminals: ADG
-पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा की। उन्होंने शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने, गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने व शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए। महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों का जल्द निस्तारण करने व कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने को कहा।

एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि गो तस्कर, भूमाफिया, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला सिपाही व पुलिसकर्मी अपनी बीट में जाकर गांव प्रधान आदि गणमान्य लोगों के सहयोग से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए कार्यक्रम आयोजित करें। असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध युवकों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटर साइकिल, बिना हेलमेट, पटाखे वाली बुलेट आदि वाहनों की विशेष तौर पर चेकिंग की जाए। एससी-एसटी एक्ट, पाक्सो एक्ट की विशेष तौर पर समीक्षा कर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे मुकदमों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी करें। इस दौरान एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, एसपी यातायात कुलदीप सिंह व सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed