फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Admission process started for children of laborers in Atal Residential School

Muzaffarnagar News: अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु

Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Admission process started for children of laborers in Atal Residential School
आवेदन पत्र 25 मई तक जिले के सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में जमा किए जाएंगे
विज्ञापन

विद्यालय में पात्र 80 बालक-बालिकाओं को दाखिला दिया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील के अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरु हो गई है। प्रवेश परीक्षा 17 जून को होगी। आवेदन पत्र 25 मई तक जिले के सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। विद्यालय में पात्र 80 बालक-बालिकाओं को दाखिला दिया जाएगा। जानसठ तहसील के गांव नंगला बुजुर्ग स्थित अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के अलावा कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चे और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) में आच्छादित 40 बालक और 40 बालिकाओं का प्रवेश किया जाएगा।
सहायक श्रम आयुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए वही बच्चे पात्र होंगे, जो 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग के होंगे। पंजीकृत श्रमिकों का पंजीयन एक अप्रैल 2023 को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हो। पंजीकृत निर्माण श्रमिक के प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि पात्र बच्चे बेसिक शिक्षा अधिकारी और श्रम विभाग कार्यालय से आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते है। 25 मई को शाम पांच बजे तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 10 जून तक प्रेषित कर दिए जाएंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को 14 जून तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो वह सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से डुप्लीकेट प्रति प्राप्त कर सकते है। 17 जून को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद 23 जून को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें सिर्फ पात्र बच्चे को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed