फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration to run the factory on backfoot

फैक्टरी चलाने को बैकफुट पर आया प्रशासन

Tue, 21 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Administration to run the factory on backfoot
फैक्टरी चलाने को बैकफुट पर आया प्रशासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के बीच फैक्टरी चलाने के निर्णय पर प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। जिले में अचानक 10 कोरोना पॉजिटिव केस आने से प्रशासन अब किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। वाहनों की परमीशन के लिए पहुंचे उद्यमियों को प्रशासन ने बैरंग लौटा दिया है। तीन मई से पहले प्रशासन अब कोई भी निर्णय करने की स्थिति में दिखाई नहीं दे रहा है।
जमातियों से संक्रमित हुए दस लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन की पूरी कार्य प्रणाली बदल गई है। लॉकडाउन के बीच फैक्टरियों के संचालन के निर्णय पर प्रशासन पूरी तरह बैकफुट पर आ गया है। जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले उद्यमियों के साथ बैठक कर फैक्टरियों का संचालन करने की बात कही थी। पेपर, केमिकल और दवा फैक्टरी के मालिकान भी इसके लिए तैयार भी हो गए थे। कुछ उद्यमी फैक्टरी चलाने की प्रक्रिया में भी लग गए थे। प्रशासन को पहले से ही आशंका थी कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ सकती है। इस कारण मामले को लेकर विलंब किया जा रहा था। फैक्टरियों का संचालन कर रहे उद्यमी भी यह नहीं चाहते कि एक बार चलाने के बाद फिर से उनकी फैक्टरी बंद हो।
विज्ञापन

मंगलवार को दस-12 उद्यमी प्रशासन से अपने वाहनों की अनुमति लेने के लिए गए थे, तो अफसरों ने फैक्टरियों का संचालन करने को सीधे हाथ खड़े कर दिए हैं। किसी भी उद्यमी को पास जारी नहीं किया गया है। उनसे कहा गया है कि स्थिति विकट है। फिलहाल फैक्टरी चलाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आ जाने से फैक्टरी संचालन के निर्णय को स्थगित करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed