{"_id":"5e7b91978ebc3e72b85c2388","slug":"administration-tightens-on-lockdown-violation-muzaffarnagar-news-mrt475293186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले 39 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए आठ मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले 39 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए आठ मुकदमे
विज्ञापन
लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्त हुआ प्रशासन
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। वैश्विक महामारी के खिलाफ लॉकडाउन के रूप में लड़ी जा रही जंग में पुलिस ने दोपहर होते-होते कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए धारा-188 के उल्लंघन के मामले में 39 लोगों के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं, 855 वाहनों का चालान कर 97 वाहनों को सीज किया गया।
कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन के पहले दिन की शुरूआत सड़कों पर भीड़ उतरने के साथ हुई। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सभी आने-जाने वाले लोगों को रोककर उनसे घर से निकलने की वजह पूछी गई। पूरे जिले में 39 लोग बेवजह घर के बाहर घूमते पाए गए, जिनके खिलाफ धारा-188 के उल्लंघन के आठ मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से 11 आरोपी केवल बुढ़ाना कस्बे के हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं, पूरे जनपद में अभियान चलाते हुए 855 वाहनों का चालान करते हुए चालकों से शमन शुल्क के रूप में दो लाख 1007 रुपये भी वसूल किए गए। वहीं, 97 वाहनों को सीज भी कर दिया गया है। एसएसपी ने जनपद के लोगों से लॉकडाउन के दौरान बिना वजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है।