फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration's bulldozer ran in Chand Colony

देवबंद की चांद कालोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 24 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran in Chand Colony
देवबंद की चांद कालोनी में तालाब से अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करवाती राजस्व विभाग की टीम - फोटो : DEVBAND
चांद कालोनी में चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन

देवबंद। राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को देवबंद बैरून हदूद (मंगलौर रोड) स्थित तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। तालाब की इस भूमि पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर उस पर चांद कालोनी काटी जा रही थी।

तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से चांद कालोनी में अभियान चलाकर वहां स्थित तालाब के खसरा नंबर 1456 पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि तालाब की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर उस पर आवासीय कालोनी काटने का काम शुरू कर दिया था। इस कालोनी में अभी सिर्फ तीन-चार पक्के मकान बने हैं, बाकी में चारदीवारी करा दी गई थी। एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों ने वहां मकान बना लिए हैं, उन्हें एक सप्ताह में खाली करने का नोटिस दे दिया गया। यदि निर्धारित समयावधि में मकान खाली नहीं कराए तो उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया जाएगा। अभियान के दौरान टीम में राजस्व निरीक्षक रिजवान अली, प्रीति, क्षेत्रीय लेखपाल अब्दुल कादिर, चकबंदी लेखपाल अभिषेक आदि शामिल रहे।

देवबंद में मंगलौर रोड स्थित तालाब की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाती राजस्व विभाग की ?

देवबंद में मंगलौर रोड स्थित तालाब की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाती राजस्व विभाग की ?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed