फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration became cautious as Corona infection increased

कोरोना संक्रमण बढने के कारण प्रशासन हुआ सतर्क

Wed, 31 Mar 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Administration became cautious as Corona infection increased
देवबंद। कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ने के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को एसडीएम ने व्यापारिक संगठनों के के साथ मीटिंग कर उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में बैठक में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम स्वयं भी सजग रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एसडीएम ने व्यापारिक संगठनों से सहयोग मांगा और व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों पर कोरोना से बचाव को जरूरी एहतियात बरते जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी दुकानों पर ग्राहकों से शारीरिक दूरी बनवाए। साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। इतना ही नहीं कोई भी बुजुर्ग व्यापारी अपनी दुकान पर न बैठे। चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर उद्योग व्यपार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंघल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने सभी व्यापारियों से कोरोना को लेकर जारी शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed