फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ADG on Kanwar route, security cordon at Shiv Chowk

Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग पर निकले एडीजी, शिव चौक पर सुरक्षा घेरा

Sat, 27 Jul 2024 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
ADG on Kanwar route, security cordon at Shiv Chowk
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी डीके ठाकुर ने दिल्ली-दून हाईवे पर भूराहेड़ी तक निरीक्षण किया। उधर, एटीएस की टीम ने शिव चौक पर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया है। एटीएस ने भोगौलिक स्थिति की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

शनिवार शाम मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर भी शिव चौक पहुंचे। एसएसपी अभिषेक सिंह, कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत से कांवड़ यात्रा के सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ शिव चौक से पुरकाजी की भूराहेडी उत्तराखंड सीमा तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। पुलिस कर्मियों को सतर्कता से डयूटी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इससे पहले डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी , एसएसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिंदल ने एटीएस की टीम के साथ शिव चौक से शहर के मुख्य कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। अधिकारियों ने एटीएस कमांडो टीम को क्षेत्र की भोगौलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी ने एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने यह कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले गांवों व वहां पर रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी की है। क्षेत्र के मार्गों व गलियों की भी जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने पूरे कांवड़ मार्ग के बारे में बताया।

--------------------------------------


होटलों पर नाम का गूंज चुका मुद्दा
कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नाम प्रदर्शित करने का मुद्दा गूंज चुका है। बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने यह प्रकरण उठाया था। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद से कांवड़ यात्रा संवेदनशील मानी गई और लगातार सुरक्षा
--------------------------------------
हंगामे व मारपीट को लेकर भी बढ़ी सतर्कता
कांवड़ मार्ग पर किसी न किसी बात को लेकर रोजाना हंगामे व मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। खुफिया तंत्र अलर्ट हुआ है। यहीं कारण है कि एटीएस कमांडो टीम को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed