फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Activists of Bhakiyu Apolitical left destitute cattle in the block office

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने ब्लाॅक कार्यालय में छोड़े निराश्रित गोवंश

Sat, 03 Jun 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Activists of Bhakiyu Apolitical left destitute cattle in the block office
खतौली ब्लाक परिसर में  आवारा गौवंश को घुसाते हुए।
एक्सईएन विद्युत निगम के कार्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बीडीओ ने आठ दिन में निराश्रित गोवंश की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने खेतों में घूम रहे निराश्रित गोवंश को लाकर ब्लाॅक कार्यालय में छोड़ दिया। इसके बाद विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

ब्लॉक अध्यक्ष पवित अहलावत के साथ कार्यकर्ताओं ने खेतों और सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को पकड़ कर ब्लॉक कार्यालय में छोड़ दिया। धरना शुरू कर दिया। कहना था कि यह पशु उनकी फसलों का नुकसान कर रहे हैं। इनका प्रबंध किया जाएं। बीडीओ शमा सिंह ने आठ दिन में अलकनंदा पुल के निकट निराश्रित गोवंश की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता अशोक विहार स्थित विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। जनसमस्याओं को लेकर हंगामा करते हुए कार्यालय की तालाबंदी कर दी। एक्सईएन सोनम सिंह से फोन पर बात की गई। उन्होंने शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तथा संचालन वसीम अहमद ने किया। इस दौरान प्रधान भैंसी सुनील अहलावत, अनिल कुमार, साकिब खान, मुरसलीन, जीतपाल, कृष्णपाल, उदेश कुमार, काशिफ, हरेंद्र, सोनू, सारिक, रणधीर, अजय कुमार, राज्यपाल, विजेंद्र, अमित, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed