फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action of the Gunda Act against 123 criminals.

असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल

Fri, 05 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Action of the Gunda Act against 123 criminals.
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने में जुटी हुई है। अब तक जिले में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट व 110-जी के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, जिला बदर और मुचलका पाबंद की भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चुनाव के तहत अब तक जिले में 123 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 88 असामाजिक तत्वों के खिलाफ 110-जी के तहत कार्रवाई हुई है। वहीं, जिला स्तर पर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 35 क्रिमिनल प्रवृत्ति के अपराधियों को जिला बदर भी किया जा चुका है। इनमें से 12 अपराधी ऐसे हैं, जो जिला बदर होने के बावजूद अपने घर व क्षेत्र में निवास कर रहे थे। इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक पुरानी रंजिश या अदावतों को चिह्नित करते हुए दोनों पक्षों के ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जो चुनाव के दौरान झगड़ा कर सकते हैं। इस तरह के 3105 लोगों को जिले में अब तक 41.22 लाख रुपये की धनराशि से मुचलका पाबंद भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed