फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action can be taken against the company due to the slow pace of Jal Jeevan Yojana

Muzaffarnagar News: जल जीवन योजना की कछुआ चाल से कंपनी पर हो सकती है कार्रवाई

Fri, 27 Dec 2024 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Action can be taken against the company due to the slow pace of Jal Jeevan Yojana
मुजफ्फरनगर। जिले में जल जीवन योजना के तहत काम कर रही दिल्ली की एनकेजी कंपनी के अपेक्षाओं पर खरा न उतरने पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जनपद की 343 में 109 कार्य योजना एनकेजी के पास हैं। इनमें से अधिकांश की रफ्तार मंद पड़ी हुई है। कार्य समय से पूरा न होने के चलते अधिकारियों ने एनकेजी पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

शासन की जल जीवन योजना के लिए जनपद में तीन कंपनी जेएमसी लक्ष्मी, गायत्री और एनकेजी कार्य योजना पर काम कर रही हैं। जेएमसी लक्ष्मी ने 299 गांवों के सापेक्ष 148 में, गायत्री द्वारा 36 गांवों के सापेक्ष 35 में कार्य किया जा रहा है, जबकि एनकेजी द्वारा 197 गांवों के सापेक्ष मात्र 25 में ही काम हो पा रहा है। एनकेजी के धीमी गति से काम चलने का कारण वेंडरों को भुगतान नहीं किया जाना है। कंपनी के रवैए से तंग आकर वेंडर काम नहीं कर रहे हैं लिहाजा पेयजल आपूर्ति कार्य मंद पड़ गया है।
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि एनकेजी कंपनी ने भुगतान करने में लापरवाही बरती। इसके चलते वेंडर काम नहीं कर रहे हैं। दूसरी कंपनियों की ओर से काम किया जा रहा है। कुछ विवादित भूमि के मामलों की वजहों अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान होने पर होगा समस्या का समाधान : डीएम उमेश मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कंपनी के खिलाफ प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया है। शासन स्तर से कार्रवाई होगी। कंपनी अगर वेंडर को भुगतान कर देती है तो काम रफ्तार पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed