फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action against 103 people in three-tier panchayat elections

आचार संहिता उल्लंघन करने वाले लोगों पर शिकंजा

Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Action against 103 people in three-tier panchayat elections
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 103 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करना महंगा पड़ रहा है। इस तरह के मामलों में पहली बार जनपद पुलिस ने 103 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 17 लोगों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें से दो लोगों ने जुर्माना राशि जमा करा दी है, जबकि अन्य को जेल भेजने की तैयारी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले के विभिन्न थानों में आचार संहिता का उल्लंघन के कई मामले दर्ज हुए थे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद में पहली बार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि जिले भर में 103 लोगों के खिलाफ 122-बी के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से सात मामलों में शामिल 17 आरोपियों के खिलाफ एसडीएम को एक-एक लाख रुपये जुर्माना किए जाने की संस्तुति की गई थी। जिसकी मंजूरी मिलने पर उक्त सभी 17 लोगों को 14 दिन के भीतर जुर्माना राशि जमा कराए जाने के नोटिस जारी किए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी गांव बागोवाली निवासी सैय्यद और गांव शेरपुर निवासी इमलाख ने एक-एक लाख रुपये जुर्माना जमा करा दिया है। वहीं, अन्य 15 आरोपियों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बागोवाली उपद्रव में 14 के खिलाफ चार्जशीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में पंचायत चुनाव के दौरान बीती दस अप्रैल को आरोपी सैय्यद ने साथियों के साथ वकार के घर पर हमला कर दिया था। इस दौरान मारपीट, पथराव, छेड़छाड़ तथा फायरिंग की गई थी। इस मामले में 11 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि विवेचक एसआई सर्वेश कुमार द्वारा 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed