फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Across a February fight

एक फरवरी को आर-पार की लड़ाई

Wed, 20 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Across a February fight
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। एक फरवरी को पूरे प्रदेश के राजमार्ग जाम कर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट में 11 दिन से चल रहे धरने को स्थगित कर एक फरवरी की तैयारी के लिए किसानों से आह्वान किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में 11 दिन से चल रहे धरने पर बैठे किसानों से टिकैत ने कहा कि हम सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से खुश नहीं है। किसानों के साथ यह सीधा धोखा है। प्रदेश सरकार को हरियाणा के बराबर गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन


एक फरवरी को किसान चिन्हित राष्ट्रीय राजमार्गो को जाम करेंगे। प्रदेश के किसान एक गांव, एक ट्रैक्टर, 21 आदमी और सात दिन का राशन लेकर आंदोलन में कूदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 दिन में 280 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से जो चीनी मिल भुगतान नहीं करेगी उसका शीरा तक मिल से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसान चीनी मिलों की डिस्टिलरी और बिजली बनाने के प्लांट भी बंद कर देंगे।

इससे पहले किसानों की एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव से लंबी वार्ता हुई। अधिकारियों ने वायदा किया कि 31 जनवरी तक किसानों का 300 करोड़ का भुगतान करा दिया जाएगा। कपिल सोम, योगेश शर्मा, विकास शर्मा, सतेंद्र प्रधान, नीटू दुल्हैरा, बॉबी, विदुर त्यागी, सतीश रोहाना, सर्वेंद्र राठी आदि रहे।

सीएम का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी और अंकित सहरावत के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया।

छात्रों ने मुख्यमंत्री पर किसान विरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया। मालवीय चौक पर एकत्र रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं से पराग चौधरी ने कहा कि बीते चार सालों से प्रदेश सरकार ने किसानों का कोई भला नहीं किया है। गन्ने के दामों में बढ़ोतरी न करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह मिल मालिकों के दबाव में काम कर रही है।


गन्ने में लागत लगातार बढ़ रही है और यह घाटे का सौदा बनता जा रहा है। पुतला जलाने वालों में विपुल चौधरी, प्रदीप अहलावत सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed