फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ACMO Dr. BK Singh and Dr. Rajiv Nigam became CMO

Muzaffarnagar News: एसीएमओ डॉ. बीके सिंह और डॉ. राजीव निगम बने सीएमओ

Sat, 01 Mar 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
ACMO Dr. BK Singh and Dr. Rajiv Nigam became CMO
मुजफ्फरनगर। जनपद में तैनात दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को पदोन्नत कर सीएमओ बना दिया गया गया है। एसीएमओ के पद पर तैनात डॉ. बिजेंद्र कुुमार को इटावा और डॉ. राजीव निगम को सीएमओ बनाकर बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, एसीएमओ से पदोन्नति देकर सीएमओ इटावा बनाए गए डॉ. बीके सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए वरिष्ठता के आधार पर तैनाती की मांग की थी। उन्होंने हाईकोर्ट में तर्क दिया था कि प्रदेश में उनसे वरिष्ठता क्रम में कनिष्ठ चिकित्सक को भी सीएमओ का पदभार दिया गया है। जबकि वह एसीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। जिस पर हाईकोर्ट की ओर से स्वास्थ्य महानिदेशक को चार सप्ताह के भीतर मामले के निस्तारण का आदेश दिया था।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीके सिंह को पालिका में 20 नवंबर 2021 को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई थी। एक दिन कार्य करने के बाद वह अवकाश पर चले गए थे। उधर, शहर में गंदगी के ढेर लगने की शिकायत पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण नहीं देने पर वेतन आहरण पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद एडीएम प्रशासन पर उन्होंने अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कोर्ट में वाद दायर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed