{"_id":"58a354564f1c1b4917d83e97","slug":"acid-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर फेंकी तेजाब की बोतल, हमले में बाल-बाल बची मां-बेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती पर फेंकी तेजाब की बोतल, हमले में बाल-बाल बची मां-बेटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
acid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने युवती पर तेजाब की बोतल फेंक दी। जिसमें युवती किसी तरह से बच गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा। रास्ते में पैर फिसलने से वह गिर गया। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला निवासी महिला गीता पत्नी सुभाष सोमवार रात बेटी के साथ घर में बैठी थी। रात करीब साढे़ ग्यारह बजे मोहल्ले का ही युवक अरुण जबरदस्ती घर में घुस गया। आरोप है कि अरुण ने युवती पर तेजाब की बोतल फेंक दी। मां-बेटी ने खुद को किसी तरह से तेजाब से बचाया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई तो आरोपी धमकी देते हुआ मौके से भागने लगा।
इसी बीच ठोकर लगने से वह गली में गिर गया। पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर शहर कोतवाली ले आई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अरुण पुत्र लक्ष्मण निवासी रामलीला टिल्ला का चालान कर दिया है।