फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Achievements counted in the journey passed through Sadar and Purkaji assembly

सदर और पुरकाजी विधानसभा से गुजरी यात्रा में गिनाई उपलब्धियां

Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Achievements counted in the journey passed through Sadar and Purkaji assembly
मुजफ्फरनगर के पचैडा रोड से गुजरती जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा दूसरे दिन मुजफ्फरनगर और पुरकाजी विधानसभा से गुजरी। भाजपा नेताओं ने यूपी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जनता को भरोसा दिया कि प्रत्येक वर्ग के हित में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

टाउन हाल से शुरू हुई यात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, पश्चिम प्रभारी सांसद सतीश गौतम, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एमएलसी गोपाल अंजान रथ पर सवार हुए। शहर में यात्रा पचैंडा रोड सुभाष चौक और रामपुर तिराहे से होते हुए पुरकाजी विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुंची। बड़कली और रोहाना में विधायक प्रमोद उटवाल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों और मजदूरों के लिए योजनाएं लागू की गई है। प्रत्येक वर्ग का हित भाजपा में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

छपार क्षेत्र में यात्रा पर बरसाए फूल
छपार। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा का पुरकाजी ब्लाक प्रमुख मालती रानी के नेतृत्व में एकत्र ग्राम प्रधानों व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि छपार क्षेत्र में जनता का समर्थन मिला है। संजीव वालिया, डा. धनप्रकाश, प्रधान राजेंद्र उर्फ टोपी, विजयपाल त्यागी, बबलू उर्फ जुबैर त्यागी, पुरकाजी प्रधान संगठन के अध्यक्ष शक्तिमोहन, प्रधान अरंविद लंबरदार, डा. कनक सिंह, कुतुबपुर प्रधान अमित कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहाना में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश
रोहाना। यात्रा सरवट मंडल के बागोवाली चौराहा, रामपुर तिराहा, रोहाना मिल पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का फूल बरसाए। सहारनपुर के कार्यकर्ताओं को रोहाना टोल पर यात्रा को सौंपा गया। जिला संयोजक राजीव सिंह, नीरज धनिया, रोहित वाल्मीकि, मनुप्रिय, जिला पंचायत सदस्य अमित रावल ,जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ,अनिल त्यागी और अमित उपस्थित रहे। संवाद

मुजफ्फरनगर के पचैडा रोड से गुजरती जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते लोग।

मुजफ्फरनगर के पचैडा रोड से गुजरती जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed