फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of demanding money in the name of post mortem, Bhakiyu Tomar created ruckus

Muzaffarnagar News: पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का आरोप, भाकियू तोमर का हंगामा

Fri, 02 May 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding money in the name of post mortem, Bhakiyu Tomar created ruckus
पोस्टमार्टम करने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान भाकियू तोमर ने हंगामा किया। वीडियोग्राफी कराने के लिए एचडी कार्ड खरीदने और शराब के लिए दो-दो हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम करने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की गई। मदीना कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अनस का शव बुधवार को बामनहेड़ी गांव के जंगल में रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने बताया कि रात नौ बजे पुलिस ने आवश्यक कागज पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिए थे, लेकिन रात 12 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी में काम आने वाले एचडी कार्ड और शराब के लिए दो-दो हजार रुपये लिए हैं।

रात में ही मामले को लेकर सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि शिकायत पर उन्होंने स्वत: संज्ञान लिया है, कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। एसीएमओ डॉ. शैलेश जैन और डॉ.अशोक कुमार की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed