फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of collecting lakhs of rupees by spreading superstition

अंधविश्वास फैलाकर लाखों रुपये इकट्ठे करने का आरोप

Sun, 21 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of collecting lakhs of rupees by spreading superstition
अंधविश्वास फैलाकर लाखों रुपये इकट्ठे करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव खानपुर स्थित सरकारी हैंडपंप से चमत्कारी पानी निकलने और उससे कई बीमारियां ठीक होने को अफवाह बताते हुए ग्रामीणों ने समाधान दिवस में अफसरों से शिकायत की। ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर अंधविश्वास फैलाकर लाखों रुपये बटोरने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में गांव खानपुर के ग्रामीणों ने सीडीओ आलोक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों द्वारा गांव में स्थित सरकारी हैंडपंप से चमत्कारी पानी निकलने और उससे कई बीमारियां ठीक होने की अफवाह उड़ाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने इस तरह की अफवाह उड़ाते हुए अंधविश्वास फैलाने का काम करते हुए ग्राम समाज की भूमि पर स्थित सरकारी हैंडपंप और चबूतरे पर अवैध कब्जा कर लाखों रुपये बटोर लिए हैं। उन्होंने इस धन को ग्राम समाज के बैंक खाते में जमा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सीडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समाधान दिवस में शनिवार को कुल 17 शिकायतें आईं, जिनमें डोल विवाद, बिजली, पानी और अवैध कब्जे से संबधित थीं। सीडीओ ने इन सभी शिकायतों का जांच कर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। खानपुर प्रकरण की शिकायत करने वालों में सुंदरपाल, अरविंद, संतकुमार और नारायण सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह, बीडीओ रत्नाकर सिंह, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed