फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accusation of defrauding 55,000 under the pretext of arranging laborers.

Muzaffarnagar News: लेबर दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपये की ठगी का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accusation of defrauding 55,000 under the pretext of arranging laborers.
जानसठ। बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव भोलिया निवासी सगे भाई सतपाल और प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 सितंबर को क्रेशर की लेबर के सिलसिले में जानसठ के गांव गुज्जरहेड़ी आए थे। रास्ते में उनकी मुलाकात अरविंद व शंकर से हुई।
विज्ञापन

दोनों ने लेबर उपलब्ध कराने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर दिया और अगले दिन अपने घर बुलाया। आरोप है कि उन्होंने 60 हजार रुपये एडवांस मांगे। बातचीत के बाद पांच हजार रुपये देने की बात तय हुई। पीड़ितों ने बताया कि दो अक्तूबर को वह दोनों भाइयों के घर पहुंचे और 45 हजार रुपये नकद और पांच हजार रुपये ऑनलाइन, कुल 50 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

दोनों भाई करीब एक घंटे में लौटने की बात कहकर चले गए लेकिन वापस नहीं आए। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा उनकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed