{"_id":"1453dfb4cbe91a7689584f17732b79db","slug":"accident-hindi-news-502","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर के मलबे में दबने से मजदूर मरा, 5 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंटर के मलबे में दबने से मजदूर मरा, 5 जख्मी
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खतौली। मकान तोड़ते समय लेंटर टूटकर नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। लोगों ने घायल मजदूरों और मृतक को मलबे से बाहर निकाला। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जैन मंडी सुभाष जैन अपना पुराना मकान तुड़वा रहे हैं। मकान को तोड़ने में पिछले एक माह से छह मजदूर लगे हुए हैं। सोमवार को मकान तोड़ते समय लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे छह मजदूर दब गए। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर सुनकर मोहल्ले और मंडी में काम करने वाले लोग दौडे़। सभी ने मलबे के नीचे से दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
एक गांव गालिबपुर निवासी 28 वर्षीय मजदूर सोनू पुत्र महेंद्र की मौत हो चुकी थी। जबकि गांव भलवा निवासी राजबीर, नावला निवासी धर्मपाल, गालिबपुर निवासी हरेंद्र व गांव फहीमपुर निवासी यशपाल घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में घायल राजबीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने टूटे लेंटर का मुआयना किया और अस्पताल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के पति गौतम व पूर्व चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू आदि मौके पर पहुंचे।