फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abuse of the recovery team

Muzaffarnagar News: वसूली करने गई टीम के साथ दुर्व्यवहार

Fri, 24 Jan 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Abuse of the recovery team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कुरावा गांव में बकाएदार किसान के पास वसूली के लिए गए संग्रह अमीन व राजस्व विभाग की टीम के साथ किसान, उसके पुत्रों ने दुर्व्यवहार किया। तहसीलदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना फुगाना ले आई। तहसीलदार ने बताया कि किसान से ऋण की धनराशि जमा करवा ली गई है।

थाना फुगाना के गांव कुरावा में किसान ने बैंक से ऋण लिया था। ऋण जमा न करने पर बैंक द्वारा उसकी आरसी जारी कर दी गई। संग्रह अमीन, राजस्व विभाग की टीम के साथ बृहस्पतिवार को वसूली के लिए गांव कुरावा पहुंचे। आरोप है कि किसान व उसके पुत्रों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाना फुगाना लाया गया। तहसीलदार ने बताया कि किसान ने ऋण की सारी धनराशि जमा करवा ली है। किसान के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed