{"_id":"5852dbe34f1c1b674164a224","slug":"absconding-muntlib","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार मुंतलिब के दो साथी पुलिस ने पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार मुंतलिब के दो साथी पुलिस ने पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अभिरक्षा से फरार मुंतलिब के दो साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने शातिर की फरारी में सहयोग की बात को कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
पीलीभीत पुलिस की अभिरक्षा से फरार शातिर पुरकाजी निवासी मुंतलिब के दो साथियों को शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुजडू के जामिया गेट के पास से बाइक सहित दबोच लिया। एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी ओसाफ लंगड़ा पुत्र महमूद निवासी खालापार है। ओसाफ ने बताया कि फरार होने वाला आरोपी सुजडू निवासी फरमान पुत्र सलमान है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि फरारी वाले दिन सुजडू चुंगी के ढाबे पर ई-रिक्शा से मुंतलिब पुलिस के साथ पहुंचा था और वह फरमान के साथ बाइक से गया था। मुंतलिब ने फोन से दो और लड़कों को बुलवाया था और उनसे बात कर वहीं फरारी की योजना को अंतिम रूप दिया। बताया कि बस से उतरने पर बाइक से वह खुद मुंतलिब को लेकर आया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को मिली बाइक उत्तराखंड के भगवानपुर से फरमान ने चोरी की थी, जिसे फर्जी नंबर लगाकर चलाया जा रहा था। बताया कि आठ दिसंबर को दोनों ने पुरकाजी बाईपास से सेंट्रो कार लूटी थी, जिसे बाद में छपार के पास पुलिस चेकिंग देख छोड़ दिया था। कार लूट का मोबाइल फोन पुलिस को आरोपी से मिला है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
शातिर के नजदीक है पुलिस
मुजफ्फरनगर। मुंतलिब की फरारी को तीन दिन बीत चुके हैं। फरारी में सहयोग करने वाले दो साथी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ बहुत जल्दी शातिर के गिरेबान पर होंगे। फिलहाल शातिर ने कोई फोन नहीं चला रखा है और अपने पुराने साथियों के पास ठिकाने की तलाश में भटक रहा है। पुलिस उसके अधिकतर ठिकानों को खंगाल चुकी है। जल्दी ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में नजर आएगा।