फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth was caught with six boxes of illegal firecrackers, two absconded.

Muzaffarnagar News: छह पेटी अवैध पटाखों के साथ एक युवक पकड़ा, दो फरार

Sun, 12 Oct 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A youth was caught with six boxes of illegal firecrackers, two absconded.
खतौली कोतवाली में अवैध पटाखों के साथ पकड़ा गया आरोपी।स्त्रोत पुलिस
खतौली। पुलिस ने जानसठ रोड पुलिस चौकी भूड़ के सामने स्कूटर रेहड़ा में छह पेटी में ढाई लाख कीमत के 173 किलोग्राम अवैध पटाखे लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भाग गए। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया है।
विज्ञापन

भूड़ चौकी के सामने पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खतौली की ओर से फलावदा की ओर जा रहे स्कूटर रेहड़ा को रोक कर चेकिंग की गई, जिसमें छह पेटी अवैध पटाखा बरामद हुआ। पेटियों में अलग-अलग मार्का के पटाखा के साथ मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शहादत को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी विवेक और सागर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान शुरू किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed