फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man was locked in a shop and killed by hitting him on the head with a weight.

Muzaffarnagar News: दुकान में बंद कर सिर में बाट मारकर युवक की हत्या

Wed, 15 Oct 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A young man was locked in a shop and killed by hitting him on the head with a weight.
मुत्तलीब कुल्हेड़ी फाइल फोटो: ग्रामीण
चरथावल। मामूली कहासुनी व पुरानी रंजिश में सोमवार देर रात गांव कुल्हेड़ी निवासी मुत्तलीब (29) को उसके परिवार के ही एक युवक ने दुकान में बंद कर साथी की मदद से सिर में बाट मारकर हत्या कर दी। युवक को मोबाइल पर कॉल कर घर से बुलाया था। परिजनों ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया जबकि उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन



साेमवार देर रात कुल्हेड़ी निवासी फेब्रिकेशन के कारीगर मुत्तलीब की गांव में परचून की दुकान करने वाले अपने परिवार के ही शहजान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शहजान ने देर रात फोन कर कॉल कर उसे दुकान पर बुलाया। वार्तालाप के दौरान फिर से कहासुनी हो गई। शहजान ने साथी साजिद की मदद से मुत्तलीब को दुकान में बंद कर उसके सिर पर बाट से वार किया। किसी ने यह सूचना मुत्तलीब के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें दुकान का गेट बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद नहीं खोला गया तो परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो उन्हें मुत्तलीब कपड़े में बंधा हुआ मिला। भागने लगे। शहजान को भीड़ ने दबोच लिया जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शहजान को थाने ले आई। रात में घायल को जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुत्तलीब के पिता जाबिर ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मामूली बात पर दोस्ती दुश्मनी में बदली



मृतक मुत्तलीब और आरोपी दुकानदार शहजान एक ही परिवार के हैं। कुछ दिन पहले तक दोनों में दोस्ती भी थी। करीब दो महीने पहले बाइक की साइड लगने को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था। बताते हैं कि दुकानदार के बुलावे पर युवक रात में उसकी दुकान पर चला गया। वहां कोल्ड डि्रंक पी। बातचीत में पुराने प्रकरण का जिक्र छिड़ा, तो कमेंटबाजी शुरू हुई। इसके बाद हमला किया। पुलिस की जांच में आया कि युवक को गला व मुंह लपेटकर हमला किया गया। मृतक फेब्रिकेशन का कारीगर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से साक्ष्य किए संकलित
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ सदर डाॅ. रवि शंकर मिश्रा ने मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

पैनल से कराया पोस्टमार्टम
सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौके से कुछ साक्ष्य भी एकत्र कराए हैं। दोनों युवकों में कुछ दिनों से रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed