फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man died of bullet injuries under suspicious circumstances in Muzaffarnagar

यूपी: कक्षा नौ के छात्र की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए थे तीन दोस्त, चार बहनों में इकलौता भाई था राज

Wed, 20 Oct 2021 09:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Oct 2021 09:51 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक युवक चार बहनों में इकलौता भाई था।

विज्ञापन
A young man died of bullet injuries under suspicious circumstances in Muzaffarnagar
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुररोड पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान मोहल्ला जनकपुरी निवासी राज मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला जनकपुरी निवासी कक्षा नौ के छात्र राज मिश्रा (16 वर्ष) की उसके तीन दोस्तों ने मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 दिन पूर्व हुई कहासुनी और गाली-गलौज की रंजिश को हत्या के पीछे वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर, हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल और स्कूटर बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज मिश्रा मोहल्ला जनकपुरी निवासी व गौरीशंकर मंदिर, सिविल लाइंस के पुजारी पंडित देवेंद्र प्रसाद मिश्रा का इकलौता पुत्र था और केशवपुरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रहा था। राज मिश्रा को मंगलवार रात करीब आठ बजे उसके तीन दोस्त उत्तरी रामपुरी निवासी सन्नी पाल उर्फ तोता (19 वर्ष), फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी लवीश (20 वर्ष) और जनकपुरी निवासी रवि (19 वर्ष) घर से बुलाकर स्कूटर पर ले गए थे। राज मिश्रा का शव मंगलवार रात करीब 10.30 बजे शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद का बड़ा बयान, कहा-चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग

पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार तीनों हत्यारोपी बालिग है। सीओ सिटी ने कुलदीप सिंह ने बताया कि कहासुनी और गाली-गलौज की रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सन्नी पाल आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ लूट, अवैध शराब और असलहा बरामदगी के छह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed