मेरठ: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद का बड़ा बयान, कहा-चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग
मेरठ में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भराला के आवास पर पहुंचे जूना अखाड़े के महामंडेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने अच्छा माहौल दिया, लेकिन, चुनाव से पहले कुछ लोग उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भराला के आवास पर मंगलवार को जूना अखाड़े के महामंडेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि पहुंचे। यहां उनका बुके देकर अजय भारद्वाज भराला द्वारा स्वागत किया गया। महामंडेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने अच्छा माहौल दिया, लेकिन, चुनाव से पहले कुछ लोग उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। लखीमपुर खीरी इसका उदाहरण है।
भाजपा के किसान मोर्चा में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भराला के पल्लवपुरम स्थित कार्यालय पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि महाराज पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर प्रदेश में जनता के साथ बर्बरता का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन कर, रेल रोककर और मीडिया पर हमला बोलकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: किसानों की बढ़ी चिंता: दो दिन की बारिश से बिगड़ा बासमती का स्वाद, अन्य फसलों पर भी असर
चुप्पी साधे हैं सभी पार्टियां
कहा कि पहले लखीमपुर खीरी की घटना फिर सिंघु बार्डर पर दलित व्यक्ति की बर्बरतापूर्वक हत्या की गई। दलित उत्पीड़न को लेकर बार-बार प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस, सपा, बसपा व भीम आर्मी अब चुप्पी साधे हुए हैं। यह घटनाएं किसी आतंकी सोच से कम नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा के दौरान निकले जुलूस में धर्मप्रेमियों को गाड़ी से रौंद दिया गया। लेकिन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी की घटना पर तो बोलते रहे पर अपने प्रदेश में हुई घटना पर चुप्पी साधे हैं।
बहन-भाई की जोड़ी भी मौन
महामंंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के मृत किसानों को लाखों रुपये देने की घोषणा की। लेकिन सिंघु बार्डर पर दलित व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में मर्तक दलित युवक के परिवार को कोई सहायता नहीं दी गई। कांग्रेस के बहन-भाई की जोड़ी सिंघु बार्डर और छत्तीसगढ़ में हुई घटना पर मौन हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार में कानून का राज है। बदमाश प्रदेश छोड़कर भागे रहे हैं। पत्रकार वार्ता में राजीव भारद्वाज, आमिर अली आदि मौजूद रहे।