{"_id":"69ed119ab50d3bc46003a54e","slug":"a-young-man-committed-suicide-leaving-a-suicide-note-blaming-his-mother-and-daughter-for-his-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1012-170002-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवक ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट, मां-बेटी को ठहराया मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवक ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट, मां-बेटी को ठहराया मौत का जिम्मेदार
विज्ञापन
फ़ाइल फ़ोटो आयुष
तितावी(मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज में 28 वर्षीय युवक आयुष के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या से जुड़ा है। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला हैं, जिसमें मृतक ने एक युवती और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। युवती से 12 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
गढ़ी देशराज निवासी आयुष (28) बघरा पुलिस चौकी के सामने चौधरी स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान चलाता था। उसने अपने घर में सुबह के समय छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह देर तक बेटे के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर आयुष का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ कर शव नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें मृतक ने मुजफ्फरनगर निवासी युवती और उसकी मां बबिता भारद्वाज को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
युवक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
-- -- -
मां-बेटी ने दी थी धमकी-
परिजनों के अनुसार, आयुष का पिछले करीब 12 वर्षों से युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती मुंबई में नौकरी करती हैं और इन दिनों अपने घर आई हुई है। आरोप है कि वादी का भाई जब भी युवती से शादी करने के लिए कहता तभी वह और उसकी मां बहाना बनाकर उसे टाल देती थी। वह दोनों उसके भाई का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रही थी। लगातार उसे पैसे लेती रहती थी। दोनों ने कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग में उसकी निजी तस्वीरें ली हुई हैं। मामले को सुलझाने के लिए आयुष ने अपनी मां और भाई को युवती के घर भेजा था, लेकिन वहां उनके साथ अभद्रता की गई। गाली गलौज कर झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। फोटो वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी।
-- -- -
सुसाइड नोट में लिखा, मां-बेटी को कड़ी सजा दिलाएं -
सुसाइड नोट में मृतक ने आरोप लगाया हैं कि उसे लंबे समय से मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे मांगे जाते थे। सुसाइड नोट के अंत में आयुष ने अपने भाइयों और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने व्हाट्सएप चेट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील भी की।
सुसाइड नोट को साक्ष्य के रूप में शामिल कर लिया गया है। भाई ईशांक की तहरीर पर मां-बेटी व अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - यतेंद्र नागर, सीओ फुगाना