फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A transporter riding a scooter died after a pole fell on him, leading to a sit-in.

Muzaffarnagar News: खंभा गिरने से स्कूटर सवार ट्रांसपोर्टर की मौत, धरना-जाम

Mon, 10 Nov 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A transporter riding a scooter died after a pole fell on him, leading to a sit-in.
आदर्श कॉलोनी में हादसे के बाद  रोते बिलखते परिजन व एकत्र भीड़। स्त्रोत  संवाद 
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी में बिजली का खंभा उखाड़ने के दौरान स्कूटी सवार ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार (48) के ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लग जाने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग रखी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात तक धरना प्रदर्शन जारी है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर व सीओ नई मंडी राजू कुमार साव भी मौके पर पहुंचे। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी सुनील कुमार नई मंडी कोतवाली की आदर्श कॉलोनी की मुख्य गली में रहते है। उनकी ट्रांसपोर्ट नगर में राजधानी के नाम से ट्रांसपोर्ट है। रविवार दोपहर वह घर से दोपहर तीन बजे घर से चले थे। गली के बाहर विद्युत विभाग के ठेकेदार के मजदूर पुराने बिजली के खंभे उखाड़ रहे थे। जब वह गली से बाहर निकले और लिंक रोड से भोपा अड्डे की तरफ जाने के लिए मुड़े तो उखाड़े गए खंभे को क्रेन की मदद से चेन बांध कर ऊपर उठाया जा रहा था। तभी चेन से हुक निकल गया और खंभा सुनील के ऊपर गिर गया। खंभे में लगी लोहे की क्लिप उनके सिर में घुस गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और एसई को मौके पर बुलाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ नई मंडी ने पहुंच कर वार्ता की। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। देर रात परिजनों और लोगों ने एसडी डिग्री कॉलेज के सामने भोपा रोड पर जाम लगा दिया।। सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगेंद्र सिंह भी लोगों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

बेरिकेडिंग तक नहीं लगाई, लापरवाही से गई जान

ट्रांसपोर्टर सुनील बालियान की मौत में विद्युत विभाग के ठेकेदार व कर्मचारियों की लापरवाही रही। खंभा उखाड़ने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने मार्ग पर वाहनों व राहगीरों के आवागमन को रोकने के लिए बेरिकेडिंग तक नहीं लगाई। न ही कोई कर्मचारी मार्ग पर खड़ा था। लोगों का कहना है कि इस मार्ग कई माह से पुराने खंभे उखाड़कर नए खंभे लगाने व तार बदलने का भी कार्य चल रहा है। ठेकेदार के कर्मचारी व मजदूर काम करने के दौरान सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ भी हो सकता था हादसा-

घटनास्थल के पास रहने लोगों का कहना था कि पास में ही एक कोचिंग सेंटर है। वहां पर दर्जनों बच्चे कोचिंग के लिए आते हैं जो इधर उधर घूमते रहते हैं। रविवार के कारण अवकाश था यदि वह होते तो उनके साथ भी हादसा हो सकता था।



नया ट्रक खरीदा था, ट्रक चालक से मिलने जा रहे थे



लोगों ने बताया कि ट्रांसपोर्टर ने नया ट्रक खरीदा था। वह चालक की काल आने पर उससे मिलने जाने के लिए घर से चले थे। रास्ते में हादसा हो गया।

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस व एंबुलेंस

हंगामा कर रहे लोगों व परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यदि समय पर घायल को उपचार मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी।




परिजनों को बुरा हाल



लोगों ने बताया कि ट्रांसपोर्टर के पिता रिटायर्ड पुलिस इंंस्पेक्टर राज सिंह बीमार हैं। उनकी बेटी राशि 25 सिविल परीक्षा व बेटा तुषार 22 एसएससी की तैयारी कर रही है। छोटा बेटा कार्तिक 14 एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। परिवार में शोक है। उनका बेटा तुषार पिता की मौत की सूचना पाकर देर शाम मौके पर पहुंचा।

आदर्श कॉलोनी में हादसे के बाद  रोते बिलखते परिजन व एकत्र भीड़। स्त्रोत  संवाद 

आदर्श कॉलोनी में हादसे के बाद  रोते बिलखते परिजन व एकत्र भीड़। स्त्रोत  संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed