फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A strict criminal who gives up fasting without any reason: Qasmi

बिना किसी वजह रोजे छोड़ने वाला सख्त गुनहगार : कासमी

Thu, 07 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
A strict criminal who gives up fasting without any reason: Qasmi
मुफ्ती असद कासमी - फोटो : DEVBAND
देवबंद। रमजान माह पर रोशनी डालते हुए मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि इस माह में अल्लाह अपने बंदों पर रहमत और बरकतों की बारिश करता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी वजह के रोजे छोड़ना वाला सख्त गुनहगार है।
विज्ञापन

रमजान में रोजे रखने को लेकर मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि रमजान महीने का रोजा मजहब-ए- इस्लाम का अहम रूक्न (भाग) है। नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद साहब की हदीस है कि जिसने रमजान के रोजे सिर्फ अल्लाह के लिए समझ कर रखे तो उसके गुनाह बख्श दिए जाएंगे, साथ ही यह भी फरमाया कि रोजेदार के मुंह की बू अल्लाह के नजदीक मुश्क खुश्बू से भी ज्यादा प्यारी है। मुफ्ती असद ने कहा कि रोजा रमजान की सबसे अहम इबादत है। रोजे का अरबी मायने सौम और सौम के मायने होते हैं रूकना। सुबह से लेकर सूरज डूबने तक खाने पीने से रूकने को सौम कहते हैं। यदि किसी ने सुबह के बाद भी कुछ खा पी लिया या फिर सूरज डूबने से एक मिनट पहले कुछ खा या पी लिया तो उसका रोजा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रमजान के सारे रोजा रखना मुसलमान मर्द, औरत, अकलमंद और बालिग पर फर्ज है। जो शख्स किसी शरई वजह के बिना रोजे नहीं रखेगा तो वह सख्त गुनहगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed