फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A new market will be developed near the district hospital.

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल के नजदीक विकसित होगा नया बाजार

Sun, 12 Oct 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A new market will be developed near the district hospital.
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल की बगल में कूड़ाघर समाप्त कर नया बाजार विकसित किया जाएगा। नगर पालिका ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए करीब पांच लाख रुपये का बजट तैयार किया है।
विज्ञापन

पालिका ने अतिक्रमण समाप्त करने के साथ ही लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए नए वेंडिंग जोन बना रही है। पिछले दिनों टाउनहाॅल रोड को नो वेंडिंग जोन घोषित करते हुए वहां लगने वाले चाट बाजार को रेलवे लाइन के नीचे साईंधाम मंदिर के सामने शिफ्ट कराया गया था। अब जिला अस्पताल की बगल में स्थित कूड़ा डलावघर समाप्त कराते हुए वहां वेंडिंग जोन स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है। पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के बराबर में नाले वाली सड़क पर वेंडिंग जोन ब बनाया जाएगा, जिसके लिए 4.98 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत कराकर वेंडिंग जोन की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन



डिवाइडर पर लगेंगे लचीले मीडियन मार्कर

पालिका शहरी क्षेत्र के डिवाइडर पर लचीले मीडियन मार्कर लगाएगी। सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए पालिका की ओर से शहर में इन्हें लगाने के लिए 15 लाख रुपये बजट प्रस्ताव तैयार किया है। माना जाता है कि डिवाइडर के मध्य इनके लगाने से रात के समय सड़क दुर्घटनाओं में कमी कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed