{"_id":"66d867c48d457aefc10aaf6f","slug":"a-mourning-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-chehallum-in-sheikhpura-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-129221-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शेखपुरा में चेहल्लुम पर निकाला गया मातमी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शेखपुरा में चेहल्लुम पर निकाला गया मातमी जुलूस
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव शेखपुरा में चेहल्लुम पर मातमी जुलूस निकाला गया। शिया सोगवारों ने इमाम हुसैन एवं करबला के शहीदों की याद में मातमपुर्सी की।
गांव शेखपुरा स्थित हवा महल में मजलिस को खिताब फरमाते हुए मौलाना उरुज अली ने कहा कि इमाम हुसैन ने इस्लाम और इंसानियत को बचाने के लिए अपने कुनबे के 71 लोगों के साथ करबला में कुरबानी दी। इमाम हुसैन ने यजीदयत के आगे सिर नहीं झुकाया। करबला के वाकयात सुनकर शिया सोगवार गमगीन हो गए। इसके बाद मातमी जुलूस निकाला गया। मातमी जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से होता हुआ करबला पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में अंजुमन गमखारे हुसैनी मंगलौर, अंजुमन खमैनी के शिया सोगवार शामिल रहे। मरसिया खान, आदिल आबदी, चांद आबदी रहे। नोहाखान सैयद कमाल आबदी रहे। अब्बास जैदी, समद जैदी, मिनहाल जैदी, रजी जैदी, इसरार जैदी आदि ने मातमपुर्सी की।